अब ब्रांडेड कपड़ों के लिए नवादा और पटना नहीं जाना पड़ेगा, सभी उत्पादों पर 10% की छूट
मनीष सिंह रजौली
रजौली नगरवासियों के लिए अब ब्रांडेड कपड़े खरीदना आसान हो गया है। कुम्हार टोली मोहल्ले में सोमवार को जॉकी कंपनी के कपड़ों का भव्य शोरूम का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। शोरूम का संयुक्त उद्घाटन एमएलसी नीरज कुमार, एमएलसी अशोक यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी और रजौली विधायक विमल राजवंशी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व शोरूम के मालिक कंचन कुमार ने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना कर शोरूम के सफल संचालन की कामना की। उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने शोरूम के मालिक कंचन कुमार को इस नई पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रजौली जैसे क्षेत्र में इस तरह के ब्रांडेड शोरूम का खुलना स्थानीय लोगों के लिए गर्व की बात है और इससे क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।


अब घर के पास ही मिलेंगे जॉकी के प्रोडक्ट :-
शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए शोरूम मालिक कंचन कुमार ने कहा कि रजौली एवं आसपास के इलाके के लोगों को अब जॉकी ब्रांड के कपड़ों के लिए नवादा या बिहार के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उनके इस शोरूम में पुरुषों और महिलाओं से संबंधित जॉकी के दर्जनों उत्पाद उपलब्ध हैं। इनमें इनरवियर, स्पोर्ट्स वियर, कैजुअल वियर और एक्सेसरीज शामिल हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उद्घाटन के अवसर पर सभी उत्पादों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण और किफायती कपड़े उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

खुशी का माहौल :-
शोरूम के खुलने से ब्रांडेड कपड़ों के दीवानों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें अपने शहर में ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के उत्पाद आसानी से मिल जाएंगे। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना, अभिषेक सिंह, गुड्डू गुप्ता, प्रमोद चन्द्रवंशी, कौशल वर्मा, कुंदन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने शोरूम की सफलता की कामना की।









