बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में 267 मामले पहुंचे,114 का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली अनुमंडल मुख्यालय समेत सिरदला,अकबरपुर,मेसकौर,गोविंदपुर,नरहट,नारदीगंज,नरहट एवं हिसुआ प्रखंड परिसर में बिजली विभाग द्वारा एकदिवसीय कैंप का आयोजन किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य बिजली से संबंधित शिकायतों का निराकरण करना था.बिजली विभाग के रजौली प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि प्रमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों से कुल 267 शिकायतें ग्रामीणों द्वारा दिया गया था,जिसमें 114 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया.उन्होंने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को बिजली बिल,घरेलू कनेक्शन,कृषि कनेक्शन,नए कनेक्शन एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत आए थे.वहीं कुछ लोगों ने अपने क्षेत्र में पड़े खराब ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी दिया.ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के आलोक में लगभग आधे शिकायतों का निपटारा बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा तुरंत कर लिया गया है.वहीं शेष शिकायतों का निपटारा अगले एक सप्ताह के भीतर कर लिया जाएगा.शिविर में कुछ ग्रामीणों द्वारा बिहार सरकार मिलने वाली 125 यूनिट सहायता के बारे में जानकारी की मांग किया गया.इस आलोक में ग्रामीणों को बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक की बिजली के लिए कोई भुगतान नहीं करना है.वहीं 125 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत होने पर,जितना यूनिट अधिक यूनिट बिजली खपत होगा,उसका ही भुगतान करना है.साथ ही बिजली विभाग के नाम से साइबर फ्रॉड द्वारा लोगों को कॉल करके तरह-तरह धमकी दिया जाता है,इससे आमलोगों को सावधान रहने की जरूरत है.इस मौके पर रजौली बिजली विभाग के कनीय अभियंता भगीरथ प्रसाद के अलावे शशिकांत कुमार व मो. असलम आलम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!