सर्विसिंग करवाकर लौट रही BMW कार में लगी आग,बाल-बाल बचे कार चालक,अनियंत्रित हाइवा ट्रक के चालक के कारण पलटी कार,अग्निशमनकर्मियों ने बुझाई आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी से थोड़ी दूर हदहदवा मोड़ के समीप बीते गुरुवार की रात्रि लगभग 12 बजे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक के चकमा दिए जाने से एक बीएमडब्ल्यू कार के पलटने से आग लग गई.वहीं एक ट्रक चालक के सहयोग से बीएमडब्ल्यू कार में फंसे रहे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.घटना की जानकारी राहगीर सौरभ कुमार द्वारा अग्निशमन कार्यालय रजौली को फोन कर सूचित किया गया.सूचना पाकर प्रधान अग्निक मधुरेंद्र कुमार,अग्नि चालक निशांत कुमार,अग्निक आनंद कुमार,अमरजीत राम व हीरालाल राम घटनास्थल पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग पर काबू पाया गया.हालांकि इस आगलगी घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया था एवं कार का सिर्फ लोहे का ढांचा बचा हुआ है.बीएमडब्ल्यू एक्स-3 संख्या 22बीएच7874बी के चालक पटना निवासी विंदेश्वर प्रसाद के पुत्र गोविंद कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार की संध्या 7:30 बजे झारखंड के रांची स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम से सर्विसिंग करवाकर अकेले वापस पटना जा रहा थे.इसी क्रम में हदहदवा मोड़ के समीप रजौली की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक द्वारा चकमा देने के कारण वो अपनी कार को सड़क के बाईं ओर एक चक्का उतार कर बचने का प्रयास किया.किंतु कच्ची सड़क पर रहे पत्थर के कारण हमारी गाड़ी पलट गई और हम गाड़ी में ही फंसे रह गए.कार पलटने से आग लग गई,पीछे खड़े रहे एक ट्रक चालक के सहयोग से कार में फंसे चालक को निकाला गया.साथ ही बताया कि बीएमडब्ल्यू कार अनुज डायरी प्राइवेट लिमिटेड,धानकी मोड़,कुम्हरार,पटना के नाम से रजिस्टर्ड है.कार चालक ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत थाना को दिया गया है.वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कार जलने को लेकर चालक द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस मामले की छानबीन कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!