राजद और कांग्रेस पर भड़के एनडीए कार्यकर्ता, तेजस्वी-राहुल के खिलाफ की नारेबाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar 

राजद के एक नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया.इस बंद के तहत जनता दल ‘यूनाइटेड’ के कार्यकर्ता भी रजौली की सड़कों पर उतरे.जदयू के एमएलसी प्रतिनिधि और जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना के नेतृत्व में रजौली में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान उन्होंने ‘नीतीश-मोदी जिंदाबाद’ और ‘तेजस्वी-राहुल मुर्दाबाद’ के नारे लगाए.

मानवता का सम्मान सबसे ऊपर होना चाहिए :- 

एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी आपातकालीन सेवा या जरूरतमंद व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति के साथ-साथ इंसानियत का सम्मान करना सबसे जरूरी है.मुन्ना ने कहा कि राजद और कांग्रेस खेद जताने के बजाये इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं.उनके इसी हठधर्मिता के विरोध में यह सांकेतिक बंद बुलाया गया है.इस विरोध प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार, अनिल प्रसाद दांगी, अजय सिंह, अरुण चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार, मंटू सिंह, अजय प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, अवधेश पाण्डेय, विक्रम मोदी, मो. साजिद, विनोद साव, जितेंद्र कश्यप, और अजय यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!