Er. Santosh Kumar
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के माता जी पर महागठबंधन के नेताओं द्वारा अभ्रद टिप्पणी किये जाने पर प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक स्थित रजौली भाजपा कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ता एकजूट होकर निकलकर रजौली बाजार भ्रमण कर स्वेच्छा पूर्वक बाजार बंद करवाते हुये बाईपास चौक चौराहे पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर कड़ा प्रतिकार किया।
रजौली बंदी कार्यक्रम का नेतृत्व रजौली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा देवी ने किया। महिला मोर्चा बहनों ने राहुल गाँधी, तेजस्वी यादव का बाईपास एनएच पर पुतला में आग लगाकर कड़ा प्रतिकार किया।
भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि 140 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व कर रहे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत माताजी पर जिस तरह से दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम के निमित्त मंचासीन राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के उपस्थिति में महागठबंधन के नेताओं द्वारा निर्मम अभ्रद टिप्पणी किया गया। ये शर्मनाक है। यह अपमान सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माताजी का ही अपमान नहीं यह देश के समस्त माताओं, बहनों का अपमान है। एक गरीब परिवार का व्यक्ति, चाय बेचकर अपना जीवन-बसर करने वाला आज देश का प्रधानमंत्री आम-जन के आशीर्वाद से बना है यह देश के शहजादे राहुल गांधी एवं बिहार के शहजादे तेजस्वी यादव एवं इडी गठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं को पच नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र के किये गये विकास कार्यों के सामने ये टिक नहीं सकते तो गाली गलौज जैसी भाषा पर उतर गये है। आनेवाले 2025 के विधानसभा चुनाव में यह अपमान का बदला वोट के माध्यम से बिहार की जनता लेने का काम करेगी।
मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि रजौली भाजपा के कार्यकर्ता हम सभी एकजुट होकर नगर भ्रमण कर देश की माताओं के सम्मान में माँ का अपमान देश का अपमान, माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा ऐसी नारेबाजी कर स्वेच्छा पूर्वक बाजार बंद कराकर दोनों शहजादे का पुतला दहन कर कड़ा प्रतिकार दर्ज किया।
वरिष्ठ नेता रंजन कुमार बब्लू, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र के माता जी के अपमान पर विरोध जताया।
इस मौके पर जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, निवर्तमान अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, प्रोफेसर सुरेन्द्र चौधरी, चंदन राजवंशी, ऋषि कपूर, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता रंजन कुमार बब्लू,अमाँवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सुरेन्द्र राजवंशी, संदीप कुमार, संजय कुमार बंटी,मंडल महामंत्री सुनील कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, रामभजन प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, मंडल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार धन्नू, वीरेन्द्र प्रसाद, दीपक कुमार दीपू, जिला मिडिया प्रभारी विकास सोलंकी,जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, कार्यालय मंत्री विनोद आर्या, विकास कुमार प्रभाकर, सुजीत कुमार, दीपक रजक, दिलीप कुमार द्वीप, विजय आर्या, दयानंद प्रसाद, चंदन सेठ,नवीन कंधवे, खुशबू देवी, अनीता देवी, गप्पू सिंह, लालों राजवंशी, पवन पांडेय, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, रंजीत कुमार, मुन्ना चंद्रवंशी, ललन दिनकर, महेश राय, नूनू गिरी,पंकज कुमार गौतम, दीपू सिंह, नीरज कुमार मंटू, राजेश सिंह, रंजेश कुमार, गौरव कुमार, मुकेश वर्मा, काजू साव सैकड़ों भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।










