नेताजी छात्रावास में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,भजन के गायन से गूंज उठा विद्यालय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

Er. Santosh Kumar

रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय चिरैला परिसर में स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास में शनिवार को बहुत ही धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया.श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग के बारे में शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जब-जब धरा पर अत्याचार,दुराचार,पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है.साथ ही बताया कि उत्तर प्रदेश जनपद के मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि,रोहिणी नक्षत्र के दिन रात्री के 12 बजे कारागृह में हुआ था.वसुदेव के पुत्र को देवकी ने जन्म दिया एवं नंद और यशोदा मैया ने पाला.इसी से एक भावपूर्ण भजन

“हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,

नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,

आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,

नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की…” का गायन मौके पर किया गया.श्रीकृष्ण अपनी लीला को लेकर बहुत ही प्रसिद्ध हैं.इन्हीं लीलाओं में बाल-लीला सबसे प्रसिद्ध है.कृष्ण काव्य में सुकवि सूरदास ने बड़ी ही मार्मिक चित्रण किया है.श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं में माखन चोरी प्रसिद्ध है व उनकी हर बार की चोरी पकड़ी जाती है.इस घटना को लेकर एक प्रसिद्ध भजन “मैया मैं नहीं माखन खायौ.” का गायन किया गया.

ऐसे ही बहुत सारी रोचक बातें शिक्षकों द्वारा बच्चों को बताया गया.साथ ही सभी शिक्षक ने सभी छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना किए.इस मौके पर छात्रावास के पूर्व संचालक राजीव कुमार,शिक्षक सौरव यादव, राज कुमार,सुनील कुमार,रात्री प्रहरी रविंद्र कुमार व छात्रगण मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!