Er. Santosh Kumar
अनुमंडल क्षेत्र के सिरदला स्थित जीपीएस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी और आकांक्षा कुमारी ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना और माखन-मिश्री का भोग लगाकर किया।
छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं और भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। कक्षा एक की छात्रा सिरजा माथुर ने राधा और साक्षी कुमारी ने कान्हा का बाल रूप निभाया। पावनी कुमारी, सलोनी कुमारी, दिव्या गुप्ता, अर्पित कुमार, आराध्या कुमारी जैसे कई बच्चों ने ‘राधा तेरी चुनरी’ और ‘राधे गोविंद कृष्ण मुरारी’ जैसे भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी।

उपस्थित हजारों अभिभावकों और बच्चों ने इस आकर्षक कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। नृत्य प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी ने प्रथम, मिस्टी राज ने द्वितीय और संध्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष माथुर ने सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
विद्यालय के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को पर्यावरण संतुलन में योगदान के लिए एक-एक पौधा दिया जाएगा।










