सावन की चौथी सोमवारी पर राज शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की चौथी सोमवारी के अवसर पर, रजौली के नीचे बाजार स्थित राज शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना था।बजरंग दल के सदस्य राहुल कुमार और दीपक भदानी ने बताया कि रुद्राभिषेक से मन की शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक जागृति मिलती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है और धन, सुख तथा समृद्धि में वृद्धि करता है। राज शिव मंदिर के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि सावन की हर सोमवारी को विहिप और बजरंग दल द्वारा यह रुद्राभिषेक कराया जाता है।

मंदिर के उपाध्यक्ष मनु राम ने जानकारी दी कि संध्या में भजन-आरती के बाद रात्रि में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।विहिप के प्रखंड उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, वहीं नगर उपाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे हिंदू संगठनों के प्रयासों से ही सनातन धर्म का जय जयकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि ‘हर हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयकारों से पूरा मंदिर भक्तिमय हो गया है।नवीन कन्धवे ने बताया कि रुद्राभिषेक का अनुष्ठान डीह रजौली के पांच ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया। जितेंद्र पांडेय ने शिवपुराण का हवाला देते हुए बताया कि सच्चे मन से रुद्राभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम ने भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया था, और यह जीवन में सफलता प्राप्त करने का एक शक्तिशाली माध्यम है।

इस अवसर पर भोली सिंह, शुभम पांडेय, छोटू पांडेय, मुकेश दास, टिंकू सिंह, गोल्डन कुमार, राहुल कुमार, अरुण साव सहित कई अन्य भक्तगण मौजूद थे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!