मध्य विद्यालय रजौली में अभिभावक बैठक,बच्चों की उपस्थिति अब टैब से होगी दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय रजौली के प्रांगण में प्रधानाध्यापिका ममता रानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया.इस बैठक में छात्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई और उनके समाधान हेतु अभिभावकों तथा शिक्षकों के बीच सहमति बनी.बैठक का मुख्य एजेंडा बच्चों की उपस्थिति को अब टैब (टैबलेट) के माध्यम से दर्ज करने की नई व्यवस्था पर चर्चा करना था.प्रधानाध्यापिका ममता रानी ने इस डिजिटल पहल के महत्व पर प्रकाश डाली और बताई कि इससे उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया और अधिक सटीक तथा पारदर्शी होगी.अभिभावकों ने भी बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए.इन सुझावों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय में सुविधाओं का विकास और छात्र-शिक्षक संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे विषय शामिल थे.विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अभिभावकों द्वारा दिए गए इन रचनात्मक सुझावों पर अमल करने पर अपनी सहमति व्यक्त की.इस बैठक में विद्यालय के सभी शिक्षिका कविता झा,तनुजा कुमारी समेत सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थीं,जिन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.यह बैठक विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!