चिरैला उर्दू विद्यालय में नए प्रधानाध्यापक ने लिया पदभार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय चिरैला उर्दू के नए प्रधानाध्यापक के रूप में कुमारी रेखा सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया.विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार,अभिलेख,उपस्कर,खेल सामग्री समेत सभी प्रकार की संचिका नवनियुक्त प्रधान शिक्षिका कुमारी रेखा सिन्हा को हस्तगत कराया गया.वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका को बेहतर प्रबंध के रूप में विद्यालय का चहुमुखी विकास के लिए शुभकामनाएं दी.इस मौके पर शिक्षक पुरुषोत्तम पांडेय,पिंकी कुमारी व रेखा कुमारी समेत समस्त विद्यालय परिवार परिवार मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!