नवादा एसपी ने रजौली थाने का किया वार्षिक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने मंगलवार की शाम को रजौली थाने का वार्षिक निरीक्षण किया और कई दिशा-निर्देश दिए.वहीं थाना के पुलिस बलों ने एसपी नवादा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर थाना परिसर में स्वागत किया.इस मौके पर रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर मो. अब्दुल गफ्फार एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अलावे थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद रहे.वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी ने लम्बित कांडों के निष्पादन करने,बीएनएस की धारा 107 के तहत पहचान कर कार्रवाई करने,चुनाव की तैयारियों को लेकर निषेधात्मक कार्रवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.इस दौरान थाने की साफ-सफाई,अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.एसपी ने थाने के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें और आमजन की समस्याओं का समाधान करने में कोई कोताही न बरतें.साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए.महिला सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए.आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए थाने के कर्मचारियों को भी कई निर्देश दिए गए और अभिलेखों के रख-रखाव के लिए निर्देश दिए गए.एसपी ने आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए थाने की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए गए.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!