फुलवरिया डैम के समीप से टोटो और बाइक पर लदे 198 लीटर शराब जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र में उत्पाद बलों द्वारा लगातार फुलवरिया डैम समेत आसपास के जंगली क्षेत्रों से होने वाले शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.बीते शुक्रवार की शाम को गुप्त सूचना के आलोक में उत्पाद बलों ने फुलवरिया डैम के समीप से एक टोटो और बाइक पर लदे 198 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है.साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है.बीते शाम को उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने उत्पाद बलों के सहयोग से फुलवरिया डैम के रास्ते हो रहे शराब परिवहन की खेंप के विरुद्ध कार्रवाई की है.इस दौरान अपाचे बाइक (BR01ET 6897) पर लदे 123 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया,जबकि शराब तस्कर जंगली रास्तों का उपयोग कर भागने में सफल रहे.वहीं दूसरी ओर टोटो रिक्शा (BR27ER 8451) के सीट के अंदर बने तहखाने में रखे 75 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद किया गया.साथ ही टोटो चालक पीपरपाती गांव निवासी बाल्मीकि चौहान के पुत्र श्यामसुंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त बाइक,टोटो व शराब के साथ गिरफ्तार और फरार तस्कर के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर गृहरक्षक जवान भी मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!