चोरों ने धामुचक गांव के चार घरों में दी दस्तक,दो घरों का ताला तोड़ 15 लाख रुपए के जेवरात उड़ा ले गए चोर,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस,छानबीन जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र में विगत कुछ माह से गृहभेदन की घटना में काफी बढ़ोत्तरी हुई है.चोर अपनी चालाकी से बंद घरों समेत परिजनों के रहते घर में घुसकर बड़े ही आराम से सोने-चांदी के जेवरातों समेत नगदी रुपयों को लेकर रफूचक्कर हो रहे हैं.वहीं घटना के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है.बीते गुरुवार की रात्रि धामुचक के चार घरों में चोरों ने दस्तक दी,किंतु दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हुए.इनमें धामुचक बिगहा निवासी स्व. रामजी महतो के पुत्र शिवनंदन प्रसाद के घर से लगभग 10 लाख रुपए के मूल्य के सोने के जेवरात व कुछ नगदी एवं धामुचक डीह निवासी स्व. कैलाश महतो के पुत्र संतोष कुमार के घर से चार लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात शामिल है.गांव वालों के सुबह जागने पर चोरी की मामला आग की तरह गांव समेत थाना क्षेत्र में फैल गया.वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया एवं पीड़ित परिजनों से बातचीत कर जानकारियां प्राप्त की गई.वहीं पीड़ित परिजनों द्वारा घरों में हुई चोरी को लेकर लिखित आवेदन थाने को देकर चोरी हुए जेवरातों की बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है.

घर में सोई महिला को कमरे में बंद कर चोरी किए जेवरात :-

धामुचक बिगहा निवासी पीड़ित शिवनंदन प्रसाद की बहू सुनीता देवी ने बताई कि उनके दो घर हैं.वे अपने पुराने घर में दरवाजा बंद करके अकेली एक कमरे में सोई हुई थी.चोर घर में घुसकर सोई हुई महिला के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और बगल के कमरे को घर में खूंटी पर टंगे चाभी से खोलकर आलमीरा और बक्सों में रखे सामानों को अच्छे से जांच पड़ताल कर जेवरातों को चुरा लिए.साथ ही दो बक्सों को घर से 200 मीटर की दूरी पर बेल के पेड़ के नजदीक ले जाकर खोलकर छोड़ दिया.पीड़ित महिला सुनीता देवी ने बताई कि घर में मेरे अलावे मेरी सास और बहू के जेवरातों को चोर अपने साथ लेकर गए हैं.चोरी गए सोने के जेवरातों में चार कंगन, झुमका,कनवाली,मंगलसूत्र व चैन समेत अन्य कई जेवरात शामिल है।चोरी गए जेवरातों का मूल्य 10 लाख रुपए आंकी जा रही है.वहीं रात्रि लगभग 2 बजे महिला शौच के लिए उठी,तो देखी कि उसका कमरा बंद है.फिर वे खटिया पर चढ़कर बाहर से कमरे में लगे सिकड़ी को खोलकर काफी मशक्कत के बाद बाहर आई.पीड़ित के घर की दो बहुएं वर्मा मुनूर राजेंद्र व अंजनी कुमारी के अलावे एक बेटा नीतीश कुमार बिहार पुलिस में अपनी सेवा देकर दूसरे जिलों में सुरक्षा में तैनात हैं और उनके ही घर सुरक्षित नहीं हैं.

बंद घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ किया चोरी :-

धामुचक डीह निवासी संतोष कुमार की पत्नी रिंकू देवी ने बताई कि उनके पति दिल्ली में एक कंपनी में कार्यरत हैं.वे अपने बच्चों की पढ़ाई हेतु न्यू बाईपास स्थित एक मकान में किराए के कमरे में रह रही हैं और गांव वाले घर में ताला लगा हुआ रहता है.उन्होंने कहा कि गांव वालों द्वारा फोन से सूचना मिली कि आपके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है.जब सूचना पाकर घर पहुंची,तो देखा कि घर के दो कमरों में रखे सामान इधर उधर बिखरा हुआ है.वहीं घर में रखे सोने के चैन,झुमका,कंगन एवं कनवाली की चोरी कर ली गई है,जिसका अनुमानित मूल्य 3 से 4 लाख रुपए बताया जा रहा है.

धामुचक के दो अन्य घरों में चोरों ने दी दस्तक :- 

 

धामुचक डीह के दो अन्य घरों में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया,किंतु घर के लोगों की सतर्कता के कारण चोरों को खाली हाथ लौट जाना पड़ा.

इनमें नागेश्वर प्रसाद की पत्नी रेणु देवी ने बताई कि वे अपने पति के साथ सो रही थी,इसी बीच मुख्य दरवाजा में अंदर से लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर घुसे किंतु सोए हुए पति-पत्नी को देखकर वे वापस लौट गए.

वहीं दूसरी ओर पड़ोसी सदानंद प्रसाद की पत्नी शकुंतला कुमारी के घर के मुख्य दरवाजे को चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया एवं बाहर लगे बल्ब को भी खोल दिया गया,किंतु घर में प्रवेश नहीं किया.शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे जब शकुंतला कुमारी जागी तो हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्रित की.साथ ही आसपास के घरों के लोगों को अपने घरों की जांच पड़ताल करने बोली.

गृहभेदन मामले में रजौली पुलिस के हाथ खाली :- 

गृहभेदन की सूचना के बाद रजौली पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड,फॉरेंसिक टीम,टेक्निकल टीम समेत ह्यूमन इंटेलीजेंस आदि का सहारा लिया जा रहा है,किंतु पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं.वहीं शातिर चोर रजौली थाना क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक घरों में चोरी कर सोने व चांदी के जेवरातों समेत नगदी की चोरी को अंजाम देने में जुटे हुए हैं और पुलिस चोरों को पकड़ने में अबतक विफल साबित हो रही है.

बीते कुछ माह में गोपालनगर में रिटायर्ड जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर में चोरों ने घुसकर दंपति को एक कमरे में बंद कर लगभग पांच लाख रुपए मूल्य के जेवरात,प्राणचक मोड़ के समीप पुलिसकर्मियों के बंद घर में घुस 95 लाख के जेवरात व दो लाख रुपए नगदी एवं घसियाडीह के बंद घर से सोने के जेवरात और दो-ढाई लाख रुपए नगदी की चोरी कर चोर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं.चोरी के बढ़ते घटनाक्रम से थाना क्षेत्र के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी :- 

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गृहभेदन कर की गई चोरी मामले में पीड़ितों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है.जल्द ही चोरों को उसके गिरोह समेत गिरफ्तार कर मामलों का उद्भेदन किया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!