अनियंत्रित बाइक सवार ने दूसरे बाइक में मारी जोरदार टक्कर,भाई के हाथ,तो बहन के पैर टूटे,रेफर,छपरी बाइकसवारों से परेशान हैं छात्राएं एवं ग्रामीण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र में छपरी बाइकसवारों द्वारा अति सघन आबादी वाले क्षेत्र में भी तेज रफ्तार एवं स्टंटबाजी किए जाने से स्कूल और कोचिंग जाने वाली छात्राओं समेत राहगीरों और नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.इसके कारण सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है,आये दिन कोई न कोई चोटिल होते रहता है.सोमवार की सुबह महसई मोहल्ला से एक बाइक पर सवार होकर भाई-बहन नवादा जा रहे थे.इसी बीच चांदनी चौक के समीप सामने से अपाचे बाइक (BR27W 5292) आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी.इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार रहे भाई-बहन दूर जाकर दीवार से टकरा गए.स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों भाई-बहन को उठाया गया और भाग रहे अपाचे सवार युवक कुम्हरुआ निवासी अमीरक यादव के पुत्र राजेश कुमार को पकड़ लिया गया.वहीं सहायता हेतु डायल 112 की पुलिस टीम को बुलाया गया.पुलिस टीम ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया और अपाचे बाइक सवार को बाइक के साथ थाना ले गई.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग अस्पताल आए हैं.घायलों में महसई मोहल्ला निवासी मुन्ना प्रसाद की पुत्री खुशबू कुमारी और पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है.घायलों में खुशबू कुमारी का पैर और मनीष कुमार का दाहिना हाथ टूट गया है.दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.अस्पताल परिसर में मौजूद घायल मनीष कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ बाइक से नवादा जा रहे थे,इसी बीच चांदनी चौक के समीप सामने से आ रहे अपाचे बाइकसवार ने जोरदार टक्कर मार दी.इस सड़क दुर्घटना में हमदोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए.

नगरवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने का किया मांग –

छपरी बाइक सवार से परेशान नगरवासी सह मनोहर मेमोरियल अस्पताल के समीप के दुकानदार राहुल राज अथघरा,प्रोजेक्ट स्कूल के सामने जनता स्वास्थ्य केंद्र व मनिहारी दुकान संचालक चन्द्रिका प्रसाद यादव,सीमेंट दुकानदार मुकेश कुमार एवं राजेश टेंट हाउस के संचालक समेत दर्जनों छात्राओं ने बताया कि पूरे बाजार क्षेत्र में कुछ छपरी बाइक सवारों द्वारा स्कूल और कोचिंग के लिए आई छात्राओं को आते-जाते देख बाइक को तेज गति में बगल से ले जाते हैं.इस दौरान कइयों को हल्की चोटें भी आई है,किंतु जबतक बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया जाता,तबतक वे रफ़ू-चक्कर हो जाते हैं.वहीं घने आबादी वाले क्षेत्र में बाइक सवारों के अत्यधिक गति और स्टंटबाजी करने पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है.इससे हमारे घर की बहन-बेटी बाजार में घूमने के दौरान खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेगी.लोगों ने रजौली थानाध्यक्ष से विनम्र विनती की है कि बाजार क्षेत्र में छपरी बाइकसवारों पर नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त को तेज करने के साथ अन्य जरूरी कार्रवाई करें,ताकि छात्राओं एवं बच्चे-बूढ़े समेत अन्य लोग सड़क पर चलने के दौरान सुरक्षित महसूस कर सकें.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी –

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन दिए जाने के आलोक में अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.वहीं उन्होंने छपरी बाइक चालकों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई हेतु गश्त में रहे पुलिस बलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!