पत्नी ने शराबी पति के अत्याचार के विरुद्ध उठाई आवाज,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र में शराब से संबंधित गतिविधियों को लेकर पुलिस एवं उत्पाद बलों द्वारा लगातार प्रयास जारी है.रजौली में कहने मात्र की ही शराबबंदी है,शराबियों को आसानी से शराब मिल जाने पर गृह क्लेश में बढ़ोत्तरी देखी जानी आम बात हो गई है.बीते सोमवार की रात्रि लगभग 12:30 बजे दिबौर के गोपालपुर निवासी राहुल शर्मा शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा.जब पत्नी ने इसका विरोध किया,तो शराबी पति ने घर में रखे कपड़े और गद्दे को इकट्ठा कर आग लगा दिया.घटना से भयभीत पत्नी ने फोन करके डायल 112 से मदद की गुहार लगाई.सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शराबी पति को हिरासत में लेने का प्रयास किया,तो शराबी पति पुलिस बलों से ही उलझ गया एवं पत्नी को जान से मारने की धमकी भी देने लगा.जिसके बाद डायल 112 की टीम में रहे पुलिस बलों ने शराबी पति और उसकी पत्नी को अपने वाहन में बैठाकर थाना ले आई.थाना में पीड़ित महिला के लिखित आवेदन दिए जाने पर पुलिस बलों ने शराब के नशे में रहे राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला पुष्पा कुमारी द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं गिरफ्तार शराबी पति राहुल शर्मा को मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!