बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक,बूथ जीतों चुनाव जीतो-राजेश वर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के पुरानी पुल के मिनी-सिटी पार-बाध स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी के परिसर में रजौली मंडल के बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त बैठक समपन्न हुई.बैठक की अध्यक्षता रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने किया एवं मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष मनोज बरहपूरिया ने किया.बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया.इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री सह बूथ सशक्तिकरण अभियान के बिहार प्रदेश के संयोजक राजेश वर्मा उपस्थित रहे.वहीं जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने बूथ सशक्तिकरण के विषय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि रजौली मंडल में सभी बूथ समिति बनाकर जल्द से जल्द सत्यापित कर सरल ऐप पर चढा़ये.बिहार प्रदेश महामंत्री सह बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश के संयोजक ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से हर एक बूथ कैसे मजबूत हो इस दृष्टिकोण से पार्टी के गाइडलाइन को बताया.प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने मेरा बूथ,सबसे मजबूत का संकल्प बैठक में उपस्थित सभी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिलवाया.अपने-अपने बूथों पर बूथ संबंधित जानकारी देकर कैसे हर बूथ सशक्त, मजबूत बनें इस दिशा में कार्यकर्ताओं को हर एक विषय पर बारीकियों से प्रशिक्षण दिया और सबों से निवेदन किया कि जितना जल्द हो सके बूथ संबंधित जो करणीय कार्य है वो पूरा कर सरल ऐप पर ऑनलाइन करें.बैठक समापन उपरांत राजेश वर्मा पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं साथ वृक्षारोपण भी किया.इस मौके पर अन्य जिला पदाधिकारी जिला महामंत्री अरविन्द कुमार गुप्ता,गौरव शांडिल्य गगन, नंदकिशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार चुन्नू ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.इस बैठक में जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता,गौरव शांडिल्य गगन,नंदकिशोर चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार चुन्नू, पूर्व विधायक कन्हैया कुमार,जिला मंत्री निशा राजवंशी,अन्नपूर्णा कपूर,सरोज राजवंशी, वसंती देवी,मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार,वीरेन्द्र प्रसाद,धनंजय कुमार धन्नू, दीपक कुमार दीपू, मनोज बरहपूरिया, मानदेव तूरिया,मंडल महामंत्री सुनील कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, आकाश कुमार, दयानंद प्रसाद, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी विनोद आर्या, ऋषि कपूर, हरिनंदन राजवंशी, पवन पांडेय, सोशल मिडिया जिला संयोजक संदीप कुमार, विकास सोलंकी, अभय कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा कुमारी, नवीन कंधवे, देवेन्द्र प्रसाद दीवान, रंजीत कुमार, सीताराम प्रसाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामभजन प्रसाद, विकास रंजन, विक्रम कुमार, रामस्वरूप यादव, नरेश यादव,अरविंद यादव समेत सैकड़ों रजौली भाजपा परिवार उपस्थित थे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!