एमभीआई और आरटीओ की जांच से चेकपोस्ट पर मचा हड़कंप,1.15 लाख रुपए का काटा गया चालान 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर गुरुवार को परिवहन विभाग के एमभीआई यूट्यूब उद्दीन के नेतृत्व में सघन वाहन जांच किया गया.इस दौरान ईएसआई संदीप कुमार,ईएसआई रश्मि कुमारी,ईएसआई कोमल कुमारी,ईएसआई खुशबू कुमारी एवं ईएसआई अमन भारती भी मौजूद रहे.एमभीआई द्वारा चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के अलावे ईएसआई संदीप कुमार द्वारा नियमित रूप से चलाए जा रहे वाहन जांच में प्रतिदिन यातयात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मालिकों से जुर्माना राशि वसूल किया जा रहा है.परिवहन विभाग द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई से जांच चौकी पर हड़कंप मचा हुआ है.एमवीआई ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय के निर्देश पर वाहनों की जांच की जा रही है.इस दौरान ओभरलोड वाहनों के अलावे यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों से जुर्माना राशि वसूली जा रही है.गुरुवार को जांच के दौरान विभिन्न वाहनों से 101500 रुपए की जुर्माना किया गया है.साथ ही बताया कि बिहार में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने कड़े कदम उठाए है.अब वाहन मालिकों को अनिवार्य रूप से हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवानी होगी,अन्यथा उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ रहा है.यह नियम बीते 1 अप्रैल 2025 से राज्यभर में सख्ती से पालन कराया जा रहा है.हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक विशेष प्रकार की एल्यूमीनियम नंबर प्लेट होती है,जिसमें होलोग्राम और यूनिक कोड शामिल होता है.यह वाहन की सुरक्षा को बढ़ाने और यातायात प्रबंधन को आसान बनाने के उद्देश्य से डिजाइन की गई है.इससे वाहन चोरी और नंबर प्लेट की जालसाजी को रोकने में भी मदद मिलती है.यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.वहीं ईएसआई ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट के कारण ई-चालान प्रक्रिया में कठिनाई आ रही है,जिससे वाहन पंजीकरण में अनियमितताएं सामने आ रही हैं.इसे रोकने के लिए परिवहन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध नंबर प्लेट बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है.परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं ताकि अनावश्यक जुर्माने से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हो सके.वहीं क्षमता से अधिक भार ढोने वाले वाहनों पर भी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!