मामूली विवाद में घर में घुस बदमाशों ने महिलाओं के साथ जमकर किया मारपीट,इलाजरत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के बॉढी कला गांव में मामूली विवाद में गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने महिलाओं को घर में घुसकर जमकर मारपीट किया.इस दौरान घर में रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया.अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि घायल महिलाओं की पहचान अजय कुमार की पत्नी अंजली कुमारी एवं श्यामदेव राय की पत्नी सुमा देवी के रूप में हुई है.साथ ही कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है.वहीं अस्पताल में इलाजरत महिला अंजली कुमारी ने बताया कि वे अपने घर की छतों पर गेहूं धोकर पसार रही थी,इसी बीच शिवपूजन यादव एवं राजदेव प्रसाद की पुत्री काजल कुमारी समेत कुल पांच लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे,जिसका विरोध किए जाने पर उक्त लोगों ने मुझे और मेरी सास को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.वहीं घायल सुमा देवी ने बताई कि उनके पड़ोसी सुखदेव यादव की पत्नी पूजा देवी द्वारा पड़ोसी को अपने ईंट और गिट्टी पर पेशाब करने से मना किया गया था.इसी बीच विपक्षी लोग उग्र हो गए और पूजा देवी को मारने के लिए दौड़े,किंतु पूजा देवी मेरी घर में आकर छुप गई.इस वजह से उक्त लोगों ने हमलोगों के साथ जमकर मारपीट किया.पीड़ितों ने कहा कि अस्पताल में इलाज होने के बाद वे थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाएंगी.वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!