तीन वारंटी एवं एक मारपीट के नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के अंधरवारी एवं सिमरकोल गांव से पुलिस बलों ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में बीती रात्रि पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार वारंटियों में अंधरवारी गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र सुबोध कुमार व गनौरी प्रसाद के पुत्र राकेश प्रसाद एवं सिमरकोल गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र दिलीप यादव शामिल हैं.वहीं दूसरी ओर बीते 3 फरवरी को जोगियामारण गांव में जमीनी विवाद में की गई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिसका इलाज रजौली अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर सदर अस्पताल नवादा से पावापुरी स्थित विम्स एवं विम्स से भी दोनों घायलों को रेफर करते हुए पीएमसीएच पटना में इलाज किया गया.घटना के अगले दिन 4 फरवरी को जोगियामारण गांव निवासी साधु यादव की पत्नी बलवंती देवी ने लिखित आवेदन देकर थाना कांड संख्या 55/25 में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई थी.इसी बीच गुप्त सूचना के आलोक में एक नामजद आरोपी जोगियामरण गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र सनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चारों लोगों को सोमवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!