रास्ते में युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट,मोबाइल और सोने का चेन छीना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के रामदासी गांव लौट रहे एक युवक के साथ कुछ बदमाशों ने बाबा बांध मोड के समीप जमकर मारपीट किया।साथ ही युवक के पास रहे मोबाइल और गले में रहे सोने के चेन को छीन कर भाग खड़े हुए।पीड़ित रामदासी गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र रंजन यादव ने बताया कि बीते गुरुवार की संध्या लगभग 6 बजे अपने घर लौट रहे थे,इसी बीच बाबा बांध मोड के समीप गांव के ही कुलदीप यादव के पुत्र अजीत कुमार व रंजन यादव,महेश यादव के पुत्र चंद्रदीप यादव,स्व. फ़ौदी यादव के पुत्र कुलदीप यादव एवं स्व. बड़हन यादव के पुत्र बलबीर यादव अपने-अपने हाथों में लाठी डंडा आदि रखे हुए थे एवं मेरा रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे।विरोध लिए जाने पर उक्त लोगों ने जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया।इस दौरान पीड़ित युवक घायल होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा।जिसके बाद उक्त लोगों ने घायल युवक के पास रहे मोबाइल एवं गले में रहे एक भर के सोने के चेन को छीन कर भाग खड़े हुए।स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।अस्पताल में घायल युवक के सिर में टांके दिए गए एवं साथ में जरूरी दवाइयां देकर उन्हें घर भेज दिया गया।घायल युवक ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत थाना में दिया गया है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!