फिर एक बार भाजपा सरकार,2025 में फिर एक बार एनडीए सरकार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के पुरानी पुल के मिनी-सिटी पार-बाध स्थित जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी के परिसर में रजौली भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक समपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने किया।मंच संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू ने किया।बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने रजौली मंडल में पार्टी के कार्यों एवं विभिन्न पार्टी संबंधित चलाये जा रहे कार्यक्रमों के विषय में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यकर्ताओं से निवेदन भी किया कि हम सभी रजौली भाजपा परिवार मिलकर सबों के सहयोग, स्नेह, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आर्शीवाद से पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे और मजबूत हो इस दिशा में कार्य करेंगे।इस बैठक में रजौली विधानसभा प्रभारी अरविंद गुप्ता उपस्थित रहे। अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ता आपसी समन्वय से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एवं बिहार के एनडीए सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं या अन्य विषयों पर आम-आवाम को अवगत कराये।भाजपा जिला महामंत्री सह बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक गौरव शांडिल्य गगन ने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि हम सभी सबसे पहले अपने बूथ को सशक्त, मजबूत बनाये। मेरा बूथ सबसे मजबूत ये संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता कार्य करें। रजौली मंडल में हर एक दृष्टिकोण से भाजपा अंतिम लेवल तक कैसे और सशक्त, मजबूत बने इस दिशा में सभी भाजपाई कार्य करें।गगन ने नवादा के विकास के नायक सांसद विवेक ठाकुर जिन्होंने जब से नवादा का सांसद बने है. नित-दिन तत्परता के साथ विकसित नवादा, विकसित रजौली के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे है। इस क्रम में रजौली विधानसभा वासियों को अपने अल्प अवधि के कार्यकाल में सांसद विवेक ठाकुर ने एक से एक सौगात राजशिवाला से डीह रजौली को जोड़ने हेतु धर्नाजय नदी पर पुल निर्माण, रजौली के जोगियामारण पंचायत अंतर्गत भड़रा में औधोगिक क्षेत्र की स्वीकृति, शिक्षा के क्षेत्र में करिगांव में डिग्री कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज की सौगात, रजौली नगर पंचायत अंतर्गत ड्रेनेज सिस्टम का सौगात, रजौली फुलवरिया जलाशय में बिजली उत्पादन हेतु सोलर प्लांट की स्थापना ऐसे और क्रमवार विभिन्न विकास का सौगात जो अप्रितम सिलसिला जारी है। सांसद विवेक ठाकुर के नेतृत्व में नवादा, रजौली विकास के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा।इस हेतु अपने सांसद विवेक ठाकुर के प्रति धन्यवाद, आभार प्रस्ताव पारित किया गया। इसका समर्थन प्रमोद चंद्रवंशी, सुनील कुमार ने किया।रजौली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा कुमारी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व एवं भारतीय सेना के पराक्रम पर धन्यवाद, प्रस्ताव पारित किया। इसका समर्थन जिला मंत्री अन्नपूर्णा कपूर ने किया।जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू ने जातीय जनगणना एवं केन्द्रीय बजट में बिहार के लिये विशेष पैकेज देने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रस्ताव पारित किया गया। इसका समर्थन दयानंद प्रसाद, ऋषि कपूर ने किया।अन्य प्रमुख लोगों ने पार्टी के विचारधारा के विषय में कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखी।इस मौके पर पूर्व विधायक रजौली कन्हैया कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, सुरेन्द्र राजवंशी, सरोज राजवंशी,ऋषि कपूर, रंजन कुमार बब्लू, मंडल महामंत्री सुनील कुमार, जिला मंत्री अन्नपूर्णा कपूर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा कुमारी, मंडल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, मनीष कुमार, मनोज बरहपूरिया, वीरेन्द्र प्रसाद, दीपक कुमार, मंडल मंत्री रेखा राजवंशी, नवीन कंधवे, राकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, रजौली पूर्वी पंचायत अध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद, अमन कुमार, आकाश कुमार, सच्चीदानंद प्रसाद, विक्रम कुमार, सुदीप कुमार, रामस्वरूप यादव, अरिवंद यादव, ललन कुमार दिनकर, सीताराम प्रसाद, हरिनंदन राजवंशी, रीता कुमारी, विनोद आर्या, मुन्ना चंद्रवंशी, पंकज कुमार गौतम, गुड्डी कुमारी, हिंगु गुप्ता, सावित्री देवी, अनिता देवी, बरखा देवी, संगीता देवी सैकड़ों रजौली भाजपा परिवार उपस्थित थे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!