ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में,हम सभी देशवासी मैदान में-गगन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली संगत प्रांगण से ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भारतीय सैनिकों के सम्मान में भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व एवं देश प्रेमी,राष्ट्र भक्तों के बैनर तले एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।इस मौके पर जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता उपस्थित रहे.राष्ट्र प्रेमी गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व एवं भारतीय सेना के पराक्रम से पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमारे भारतीय सेना के जाबाज सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकवादियों के ठिकानों एवं अन्य पाकिस्तान के प्रमुख आंतंकी ठिकानों को ध्वस्त करते हुये आतंकियों को मौत के घाट उतारते हुये बदला लिया है.गगन ने बताया की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में एक बड़ी संख्या में देशभक्तों ने उत्साह के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट करते हुये,भारतीय सेना जिंदाबाद,ऑपरेशन सिंदूर जिदांबाद,चुन-चुन के मारा है,बदला अब उतारा है,पाकिस्तान मुर्दाबाद,भारत माता के जयघोष के नारा से समस्त देशभक्तों ने राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए सेना का मनोबल बढ़ाया.वहीं देशभक्त संतोष कुमार वर्मा ने बताया की तिरंगा यात्रा में सभी राष्ट्र भक्तों एवं शिक्षा संस्थानों में सरस्वती विधा मंदिर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी शिरकत कर देश के प्रति सम्मान का परिचय दिया.यह तिरंगा यात्रा पैदल चलते हुये देशभक्ति के जयघोष के साथ रजौली नगर भ्रमण कर समाप्त हुआ.देशप्रेमी रंजन कुमार बब्लू,प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,संजय कुमार अधिवक्ता,अरविंद गुप्ता,सुनील कुमार,गौरव शांडिल्य गगन व संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत कुछ दिनों पूर्व बिहार की धरती पर देशवासियों को आशवस्त किया था कि आंतंकियों को अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.इसका जवाब कल्पना से परे होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एवं भारतीय सेना के शौर्य,पराक्रम,जज्बा से करारा जवाब पाकिस्तान एवं पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को मिला है.गगन ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुये अपने नवादा के जाबाज सेना के जवान मनीष कुमार के प्रति हम सबों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया.इस मौके पर पूर्व विधायक रजौली कन्हैया रजवार, भाजपा जिला मंत्री अन्नपूर्णा कपूर,निशा राजवंशी,महिला मोर्चा रजौली मंडल अध्यक्ष रेखा देवी,वसंती देवी,सुनील कुमार,संतोष शर्मा,दयानंद प्रसाद,रंजन कुमार बब्लू, संजय कुमार अधिवक्ता,विमल राजवंशी, अरविंद गुप्ता,गौरव शांडिल्य गगन,संतोष वर्मा,प्रमोद चंद्रवंशी,नवीन कुमार,अमन कुमार,बब्लू राजवंशी,आकाश कुमार,उमेश वर्मा,संदीप वर्मा,पिंटू वर्मा,विलशन कुमार, धनंजय कुमार धन्नू,संजय कुमार बंटी, विनोद आर्या,मनोज बरहपूरिया,दिलीप प्रसाद,दिलीप कुमार द्वीप,दिनेश पांडेय, विकास गिरी,गप्पू सिंह,मनीष कुमार,वीरेन्द्र प्रसाद,सुरेन्द्र राजवंशी,वसंती देवी,नुनू राजवंशी,सुजीत कुमार,अमित कुमार छोटू, ललन कुमार दिनकर,विनोद आर्या,गौरव कुमार,राजेश सिंह अन्य सरस्वती विधा मंदिर के छात्र-छात्राओं व शिक्षकगण समेत सैकड़ों राष्ट्र प्रेमियों,देशभक्तों ने शिरकत किया.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!