युवक ने अधेड़ महिला से शादी रचाने की जिद पर रिश्ता तोड़ा,परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र में अंधरवारी का एक युवक का प्रेम प्रसंग अधेड़ उम्र की महिला के साथ होने पर परिजन परेशान हैं.युवक को परिजनों द्वारा लाख समझाने बुझाने पर भी वह अधेड़ महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है.इसको लेकर मंगलवार के दिन डीएवी स्कूल के समीप हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अंधरवारी गांव का है और अधेड़ महिला सती स्थान मोहल्ले की है.युवक के माता-पिता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है.युवक के पड़ोसियों ने बताया कि अधेड़ महिला युवक के दूर के रिश्तेदार है और अपने बाल-बच्चों की शादी कर चुकी है.वहीं युवक की शादी कहीं और तय हो गई थी,किंतु युवक द्वारा तय शादी तोड़ दिया गया और अधेड़ महिला के साथ शादी करने का निर्णय लिया गया.बताया जाता है कि युवक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कर अपना गुजर बसर करता है.लोगों ने कहा कि भले ही कानूनी के नजर में यह कोई जुर्म नहीं है,किंतु समाज के लिए इस प्रकार का रिश्ता कलंक से कम नहीं है,जिसका भुक्तभोगी भविष्य में दोनों को भुगतना पड़ेगा.वहीं परिजन द्वारा अधेड़ महिला पर जादू टोना करने का भी आरोप लगाया जा रहा है.हंगामा बढ़ता देख युवक और अधेड़ महिला थाना जा पहुंची.इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों आपस में बातचीत कर रहे हैं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!