बुनियाद केंद्र में दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए लगा शिविर,66 लोगों ने उठाया लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को दिव्यांगजनों के सर्टिफिकेट,यूडीआईडी कार्ड एवं त्रुटियों में सुधार को लेकर शिविर का आयोजन मैनेजर प्रेम शंकर प्रसाद के देखरेख में संपन्न हुआ।इस दौरान तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहे,जिसमें पीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार निराला,डॉ. संजय कुमार सिन्हा एवं डॉ. संजय पासवान मौजूद रहे।सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कार्यपालक सहायक शशि कुमार ने बताया कि रजौली एवं आसपास के गांवों से कुल 66 दिव्यांग लाभार्थी बुनियाद केंद्र पहुंचे।उक्त लाभार्थियों में 15 लोगों का नए रूप से दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया गया,20 लोगों ने यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन दिए,6 लोगों ने यूडीआईडी कार्ड में व्याप्त त्रुटि के सुधार हेतु आवेदन दिए एवं 25 बच्चों की जांच चिकित्सकीय टीम द्वारा कर उनके सर्टिफिकेट को रिन्यूअल किया गया।इस दौरान स्पीच थेरेपिस्ट राजमणि प्रसाद,सहायक कर्मी अशोक कुमार सिंह एवं मंटू कुमार भी मौजूद रहे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!