दिव्यांगता सशक्तिकरण को लेकर दो दिवसीय शिविर का समापन,मात्र 19 लोग पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में दिव्यांगता सशक्तिकरण को लेकर 13 मई और 14 मई को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर संबल योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया.इस दौरान बुनियाद केंद्र के मैनेजर प्रेम शंकर,सामाजिक सुरक्षा कार्यपालक सहायक शशि कुमार,सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट गौरव कुमार,स्पीच थेरेपिस्ट राजमणि प्रसाद एवं सहायक कर्मी के रूप में अशोक कुमार सिंह व मंटू कुमार मौजूद रहे.क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण आमलोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल सा है,तो ऐसे में दिव्यागजन भी बहुत कम की संख्या में शिविर में उपस्थित हो पाए.कार्यपालक सहायक शशि कुमार ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कुल 19 लाभार्थी पहुंच पाए,जिनमें मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना के 12,फिजियोथैरेपिस्ट हेतु 3 एवं शेष पेंशन हेतु आए थे.उन्होंने बताया कि शिविर में आए दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित ट्राई सायकिल,कृत्रिम अंग,सहायक उपकरण को लेकर लिया आवेदन लिया गया है.साथ ही बताया कि गुरुवार को भी बुनियाद केंद्र में यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु आवेदन,दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाने एवं पुराने दिव्यांगता सर्टिफिकेट की जांच हेतु एक शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है.उन्होंने आसपास के जरूरतमंद लोगों से शिविर में पहुंच लाभ उठाने की अपील की है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!