अनुमंडलीय अस्पताल में 132 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच,जल्द ही सुचारू रूप से शुरू होगा सिजेरियन से डिलीवरी,सिविल सर्जन नवादा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में 132 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह एवं जरूरी दवाइयां दिया गया.इस मौके पर प्रभारी डीएस डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. परितोष कुमार,डॉ. श्यामनंदन प्रसाद एवं डॉ. स्नेहल मौजूद रहे.शुक्रवार को रजौली में लगने वाले साप्ताहिक हाट एवं भीषण गर्मी के कारण दूर दराज के गांवों से बहुत कम की संख्या में गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंची.अस्पताल में चल रहे शिविर के दौरान सिविल सर्जन नवादा डॉ. विनोद कुमार चौधरी भी पहुंचे.साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए दर्जनों काउंटर पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद दिखाई दिए.वहीं अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के ब्लड जांच समेत अन्य कई प्रकार के जांच के बाद आयरन,कैल्शियम के साथ अन्य जरूरी दवाइयां दी गई.अस्पताल के निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में व्याप्त कमियों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा.साथ ही बताया कि अनुमंडलीय अपस्ताल में बीते माह सिजेरियन से प्रसव की शुरुआत हुई थी,किंतु समुचित व्यवस्थाओं के अभाव में बंद पड़ गई थी.गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों की परेशानियों को देखते हुए अस्पताल में जल्द ही सिजेरियन से प्रसव की सुविधा चालू होने की बात कही है.इस मौके पर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार,दर्जनों जीएनएम एवं एएनएम छात्राएं मौजूद रहीं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!