दो बोतल शराब एवं चार केन बियर के साथ एक युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने एक बस पर सवार एक युवक के पास से दो बोतल विदेशी शराब एवं चार केन बियर बरामद किया.साथ ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल एवं एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है.जांच के क्रम में सोमवार के अहले सुबह एक यात्री बस की जांच एएसआई राज किशोर द्वारा की जा रही थी.इसी क्रम में बस पर सवार रहे समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी रामनाथ यादव के पुत्र बब्लू कुमार के पास से स्टर्लिंग रिजर्व नामक शराब के 750 एमएल वाले एक बोतल,मैजिक मोमेंट्स के 750 एमएल वाले एक बोतल एवं चार केन बियर बरामद किया.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं बियर के अलावे गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं सोमवार को गिरफ्तार युवक का स्वास्थ्य जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद एएसआई मो. साबिर के अलावे होमगार्ड के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!