घने आबादी में रिफिलिंग के नाम पर गैस सिलेंडर की कर रहे कालाबजारी,मोहल्लेवासियों में भय व्याप्त,होगी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के घने आबादी वाले महसई मोहल्ले में बाप-बेटों की जोड़ी द्वारा गैस रिफिलिंग के नाम पर गैस सिलेंडर की कालाबजारी धड़ल्ले से की जा रही है.इस कारणवश आसपास के लोग डरे-सहमे रह रहे हैं.मोहल्लेवासी राजकुमार मालाकार के पुत्र मोती मालाकार,राजेंद्र मालाकार,सतीश मालाकार एवं भोला साव समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि मोहल्ले में सुंदर साव एवं सुंदर साव के बेटे गुलशन कुमार द्वारा घर के बगल में एक गैस का गोदाम बना दिया गया है.जिसको लेकर उन्हें कई बार मना किया गया है,किंतु वे उल्टा मोहल्लेवासियों से लड़ाई-झगड़ा करने लग जाते हैं.मोहल्लेवासियों ने बताया कि बीते दो वर्षों से रजौली के अलावे सिरदला एवं नवादा के विभिन्न गैस एजेंसियो से गैस सिलेंडर लाकर उसकी कालाबजारी कर रहे हैं.वहीं जब बाप-बेटे दुकान पर चले जाते हैं,तो घर के अन्य सदस्य छत से रस्सी के सहारे प्लास्टिक का बाल्टी गिराकर उससे ग्राहकों से पैसे मंगवाते हैं और सिलेंडर की डिलीवरी स्टाफ के द्वारा करवाते हैं.वहीं कालाबजारी किए जाने वाले सिलेंडरों में गैस भी कम होता है.लोगों ने बताया कि नियमानुसार घने आबादी में एक साथ पांच से अधिक गैस भरे सिलेंडर रखने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है.मोहल्लेवासियों ने कहा कि न्यूज चैनलों पर गैस सिलेंडर के फटने की घटना से वे दहल उठते हैं.सभी मोहल्लेवासी डरे हुए जीवन जी रहे हैं एवं भगवान से प्रार्थना करते रहते हैं कि उनके मोहल्ले में कोई अप्रिय घटना न घटे.

क्या कहते हैं पदाधिकारी –

इस बाबत एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है.एक टीम गठित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!