बलिया विद्यालय में पंचायती राज दिवस पर बाल सभा का आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड के सिरोडाबर पंचायत के बलिया गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक प्रेरक बाल सभा का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीतों से हुई,जिससे वातावरण जीवंत हो गया.बाल सभा का उद्देश्य बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ,नेतृत्व क्षमता का विकास और पंचायत स्तर पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था.सभा में बच्चों ने शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और पंचायत विकास योजना निर्माण टीम,शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से इनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.बच्चों ने यह भी संकल्प लिया कि वे एक जिम्मेदार ग्रामवासी के रूप में गांव के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.पंचायत के मुखिया राजाराम मांझी ने बच्चों की बातों को गंभीरता से सुना और सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.यह बाल सभा बच्चों के लिए अपनी बात कहने, नेतृत्व दिखाने और लोकतांत्रिक संवाद में भाग लेने का एक सशक्त मंच साबित हुई.इस कार्यक्रम में संकुल प्रमुख रंजीत कुमार,मास्टर ट्रेनर राजेंद्र कुमार,पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो प्रशांत सोनटक्के समेत कई शिक्षक,बाल संसद प्रतिनिधि, युवा और ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!