वांछित कुर्की वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के कुम्हरुआ गांव से पुलिस बलों ने विगत कई वर्षों से फरार चल रहे कुर्की वारंटी को मंगलवार की रात्रि को गिरफ्तार किया गया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से पुलिस के गिरफ्त से बचते आ रहे एक अभियुक्त को लेकर गुप्त सूचना मिली.सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाने में पदस्थापित एसआई शमीम खान को सशस्त्र बलों के साथ भेजा गया.छापेमारी के दौरान पुलिस बलों ने वांछित कुर्की अभियुक्त को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार वारंटी की पहचान कुम्हरुआ गांव निवासी सोहर भुइयां के पुत्र काली भुइयां के रूप में हुई है.गिरफ्तार वारंटी का स्वास्थ्य जांच के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!