मुखिया पति को झूठे केस में फंसाने पर,मुखिया ने सर्किल इंस्पेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली अनुमंडल क्षेत्र के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के चौबे पंचायत के मुखिया पति को एक केस में बेवजह नामजद किए जाने पर,मुखिया ने सर्किल इंस्पेक्टर को लिखित आवेदन देकर गहन जांच कर केस से अपने पति का नाम हटाने की गुहार लगाई है.चौबे पंचायत की मुखिया कमला देवी ने बताई कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के मुखियागणों को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा था.इसी क्रम में मेरे पति ब्रह्मदेव राजवंशी हमें बीते 24 अप्रैल को गया स्थित हवाई अड्डा पर छोड़ने साथ गए थे.इस दौरान कुछ अन्य पंचायतों के मुखिया पति भी साथ में अपनी पत्नी को छोड़ने गए हुए थे.हमें छोड़ने के बाद मेरे पति लगभग 9 से 10 बजे के बीच अपने गांव भेलवाटांड़ पहुंचे थे.किंतु मेरे पति के विरुद्ध एक साजिश के तहत मारपीट एवं छिनतई के मामले में सिरदला कांड संख्या 156/25 में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई.मुखिया ने बताई कि दर्ज प्राथमिकी में समय का जिक्र संध्या लगभग 7 बजे का बताया जा रहा है,जबकि उस समय मेरे पति गांव पर थे ही नहीं,बावजूद रंजिश के कारण उन्हें जबरन झूठे केस में फंसा दिया गया है.मुखिया ने बताया कि वे अपने लेटर पैड पर सर्किल इंस्पेक्टर रजौली को लिखित आवेदन देकर मामले की गहनता से जांच कर पति के नाम हटाने की गुहार लगाई हूं.साथ ही बताई कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है और उन्हें न्याय मिलेगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!