रजौली के जंगलों में पानी के अभाव में भटक रहे हैं जंगली जानवर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के जंगलों में प्यास बुझाने को लेकर पानी के अभाव में जंगली जानवर इधर-उधर भटक रहे हैं.ताल-तलैया,नहर एवं आहर सब सुख चुके हैं.कहीं पानी नहीं है,ऐसे में पानी की तलाश में जंगली जानवर गांव तक पहुंच जा रहे हैं.जलस्तर लगातार नीचे की ओर जा रही है,ऐसी स्थिति में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न होते दिख रही है.आदमी तो किसी प्रकार अपना प्यास बुझा लेता हैलेकिन जानवरों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है.ग्रामीणों का कहना है कि जब से रेलवे का कार्य जमुंदाहा और पिछली क्षेत्र में किया जा रहा है,तबसे दिन-रात ब्लास्टिंग किया जाता है.साथ ही जैसे-तैसे पहाड़ों व जंगलों को उजाड़ा जा रहा है,जिससे जंगली जानवर इधर-उधर भटक रहे हैं.साथ ही बताया कि उन क्षेत्रों में जो भी जानवरों को पानी पीने का साधन था,सभी को रेलवे के द्वारा तहस-नहस कर दिया गया है.जिससे जानवर पानी के चक्कर में इधर-उधर भटकते हुए गांव की ओर प्रवेश कर रहे हैं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!