घर में शराब रखकर बेचने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार,15 लीटर शराब जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव के एक घर में शराब बेचने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया।साथ ही घर के एक कमरे में रखे चौकी के नीचे से 15 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया।थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर पुलिस बलों के सहयोग से शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।बीते दिन रविवार के दोपहर लगभग 3:15 बजे चितरकोली गांव निवासी रामस्वरूप तुरिया की पत्नी मंजू देवी द्वारा घर में शराब लाकर बेचने को लेकर गुप्त सूचना मिली।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर थाने में पदस्थापित पीटीसी जयप्रकाश चौधरी के साथ महिला एवं पुरुष बल को भेजा गया।छापेमारी के दौरान पुलिस को देख एक महिला भागने लगी,जिसे महिला पुलिस बल द्वारा हिरासत में लिया गया।महिला का नाम पूछने पर अपना नाम मंजू देवी देवी बताई।पुलिस बलों ने जब घर की तलाशी ली,तो घर के एक कमरे में चौकी के नीचे रखे 20 लीटर वाले प्लास्टिक के गैलेन में 15 लीटर महुआ शराब को बरामद किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।वहीं सोमवार को गिरफ्तार महिला का स्वास्थ्य जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!