पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत लोगों के आत्मा की शांति को लेकर छात्र-छात्राओं ने भगवान से की प्रार्थना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के सिरोडावर पंचायत के बलिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को पहलगाम में आतंकी हमलों में दिवंगत हुए लोगों के लिए प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला बहुत ही हृदयविकारक है।इसमें आतंकियों ने घूमने गए निर्दोष लोगों को बहुत ही बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई।इस घटना से पूरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है।दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा चेतना सत्र में दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।वहीं शिक्षकों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई है,जो कभी बंगाल में दिखाई दे रहा है,तो कभी पहलगाम में देखने को मिल रहा है।साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इस मौके पर शिक्षक रंजीत कुमार, रीना रंजन,स्वाति कुमारी,ज्योत्सना कुमारी,दीक्षा कुमारी,शनि कुमार,चंद्रभूषण कुमार,सुधीर दास,आशीष कुमार,सुनील कुमार,अशोक कुमार,राशिद इकबाल,संजू देवी समेत उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!