जमीन के विवाद को लेकर विधवा एवं उसके बच्चियों के साथ परिजनों ने किया मारपीट,थाना में विवाद सुलझा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडीह मोहल्ले में जमीन के विवाद को लेकर बीते सोमवार की देर रात्रि को घर में रहने वाली एक विधवा महिला व दो छोटी बेटियों को उसके परिजनों ने मारपीट कर जबरन घर से बाहर निकाल दिया।पीड़ित महिला द्वारा थाना के सरकारी नंबर एवं डायल 112 की टीम को सूचना देकर मदद मांगी गई।सूचना के बाद थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित विधवा महिला को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।पीड़ित महिला की पहचान घसियाडीह मोहल्ला निवासी स्व. विनोद चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी है,जो अपनी दो छोटी बेटियों के साथ घर में रहती है।वहीं पीड़िता की बड़ी बेटी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही है।पीड़िता ने बताई कि उसके परिजनों स्व. जागो चौधरी की पत्नी मानती देवी,मानती देवी की बेटी शोभा देवी,शोभा देवी की बेटी खुशी कुमारी व बेटा राजू कुमार के अलावे बघवा देवी एवं उसके बेटे विकास कुमार द्वारा घर से भगाने को लेकर अक्सर गाली-गलौज एवं मारपीट किया जाता है।साथ ही बताई कि बीते एक वर्ष पूर्व उसके पति की मौत होने के बाद वह अकेली मजदूरी कर अपने तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही है।किंतु जमीन के लाभ लालच में उसके परिजन हमेशा उन्हें परेशान करते रहते हैं।वहीं बीते रात्रि विकास कुमार ने घर से सभी को बाहर निकालकर मुख्य दरवाजा में ताला जड़ दिया।मेरे बुलाने पर मदद के लिए आए लोगों के साथ भी उक्त परिजनों द्वारा गलत व्यवहार और झूठा इल्ज़ाम लगाया जाता है।साथ ही बताई कि परिजनों के इस कृत से विधवा महिला एवं उनके बच्चे तंग आ चुके हैं।वहीं घटना की सूचना पर गया जिले फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित मायके से आई पीड़ित महिला की मां चिंता देवी,भाभी अनिता देवी,पड़ोसी पूर्व पंचायत समिति बेबी पासवान एवं आशा देवी समेत अन्य आसपास की महिलाओं ने कहा कि अकेला समझकर गुड़िया देवी के परिजन परेशान करते रहते हैं एवं इसको लेकर कई बार घर आ चुके हैं।पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है।इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि फोन पर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बलों को भेजा गया था।वहीं मंगलवार को दोनों परिवारों को आपस में मिलजुलकर रहने की बात कही गई है।वहीं जमीन संबंधी मामले को लेकर कोर्ट जाने को निर्देशित किया गया है।साथ ही दोनों के आपसी पहल पर आरोपियों को कड़ी चेतावनी दिया गया है कि भविष्य में विधवा महिला एवं उसके बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!