रजौली के 8 पंचायतों के 8 महादलित टोलों में लगा एससी-एसटी विशेष विकास शिविर,लोगों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के 8 पंचायतों के 8 महादलित टोलों में लगा एससी-एसटी विशेष विकास शिविर का आयोजन बीडीओ संजीव झा के नेतृत्व में किया गया.इस दौरान ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष शिविर में आधारकार्ड के साथ पहुंचकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए.बीडीओ ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विशेष विकास शिविर हेतु तय माइक्रो प्लान के अनुसार पंचायत स्तरीय टीम का गठन कर शनिवार को फरका बुजुर्ग के माथाडीह गांव में बीसीओ राजकमल भारती,अमावां पूर्वी के लक्ष्मीबिगहा गांव में बीसीओ राकेश कुमार,लेंगुरा में आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार,अंधरवारी में जीविका बीपीएम मनीष कुमार,बहादुरपुर के रजवार टोला में एमओ राजेश कुमार गुप्ता,अमावां पश्चिमी के दरियापुर गांव में मनरेगा पीओ नीरज कुमार त्रिवेदी,धमनी के धमनी टोला में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी नवीन कुमार एवं मुरहेना में पंचायती राज के कनीय अभियंता शंकर कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ.बीडीओ ने बताया कि इस शिविर में राशन कार्ड,उज्ज्वला योजना,आधार, नल जल, मनरेगा, शिक्षा, आंगनबाड़ी, जीविका सहित कुल 22 योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने के लिए दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए हैं.महादलित टोलों में आयोजित शिविर में सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे जागरूक करते हुए,जरूरतमंद लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया.इस दौरान 71 लोगों ने राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया,साथ ही अन्य योजनाओं से भी सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए हैं.बीडीओ ने कहा कि आगामी 23 और 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिविर को संशोधित करते हुए अगले माह में किया जाएगा.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!