डगरास्थान विद्यालय में छात्र-छात्राओं को टीसी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के चितरकोली पंचायत के डगरास्थान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक चंदन कुमार द्वारा निःशुल्क टीसी प्रदान किया गया।इस दौरान सहायक शिक्षक अनिल कुमार,आरती कुमारी एवं कुमारी खुश्बू भी मौजूद रही।प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक बच्चे अपने पढ़ाई पूरी कर आगे की पढ़ाई हेतु दूसरे विद्यालय में गए हैं।सभी बच्चों को विद्यालय परित्याग पत्र दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चे अबोध स्थिति में आते हैं।विद्यालय में समय के गुजरने के दौरान बच्चों और शिक्षकों में एक पारिवारिक रिश्ता सा बन जाता है।इस कारणवश बच्चों को टीसी देकर विदाई देते समय सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों के आंखे नम दिखाई दिया।इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष को कुलुखा देवी,सचिव शोभा देवी, सदस्य सुषमा देवी व सीताबिया देवी के अलावे ग्रामीणों में उमेश प्रसाद सिंह,योगेंद्र यादव,श्री यादव,अरविंद सिंह एवं गीता देवी मौजूद रहे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!