विभिन्न थाना कांडों में जब्त 1528.5 लीटर देशी एवं 21.75 लीटर विदेशी शराब किया गया जमींदोज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना परिसर में शनिवार को गड्ढे खोदकर जब्त 1550 लीटर शराब का विनिष्टीकरण किया गया.बिहार शराबबंदी के बाद से पुलिस बलों द्वारा जब्त शराब का लगातार विनष्टीकरण किया जा रहा है.दंडाधिकारी सह सीओ मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देशानुसार वर्ष 2025 में रजौली थाना के विभिन्न 10 कण्डों 76/25,80/25,86/25,87/25,99/25,100/25,107/25,112/25 एवं 117/25 में जब्त 1528.5 लीटर देशी महुआ शराब एवं 21.75 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण थाना परिसर में गड्ढे में बहाकर किया गया.वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कि शराब और इसके कारोबार को लेकर प्रशासन सख्त है.शराब को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि शराब के धंधे को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा.साथ ही कहा कि शराबबंदी और शराब विनिष्टीकरण पुलिस प्रशासन की एक बड़ी मुहिम है,जिसे हर हाल में पूरा किया जायेगा.उन्होंने ने कहा कि शराबी और शराब कारोबारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है.इस मौके और थाना में पदस्थापित एसआई इंद्रदेव राय व मालखाना प्रभारी एएसआई बीरेंद्र पासवान के अलावे चौकीदार मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!