इंटर विद्यालय के गेट के समीप खड़ी बाइक को उड़ा ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय के प्रांगण में बिहार दिवस को लेकर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार की सुबह चल रहा था.इस दौड़ प्रतियोगिता को देखने आए एक युवक के बाइक को चोर उड़ा ले गए.पीड़ित झिरझो गांव निवासी रामखेलावन पासवान के पुत्र सुबोध पासवान ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे वे अपने बाइक स्प्लेंडर प्रो संख्या बीआर27ई2266 को इंटर विद्यालय के गेट के समीप लगाकर अंदर कार्यक्रम देखने चले गए.इसी बीच 15 मिनट बाद लौटने पर बाइक को अपने जगह नहीं पाया.वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ किए जाने पर भी कुछ नहीं पता चल सका.पीड़ित ने बताया कि बाइक में ही बाइक के जरूरी कागजात रखे थे,जो बाइक के ही साथ चोरी हो गया.साथ ही बताया कि वो चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर प्राइवेट काम करते हैं.बाइक के चोरी होने से बच्चों को घर से स्कूल लाने ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।पीड़ित ने बताया कि घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस छानबीन में जुटी हुई

है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!