पुलिस लोगो लगे काले रंग की स्कॉर्पियो से पांच बोतल शराब बरामद,आठ गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

 

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने बीते रात्रि पुलिस लोगो लगे एक स्कॉर्पियो से पांच बोतल शराब बरामद किया।साथ ही स्कॉर्पियो में सवार आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया.बताते चलें कि प्रेस,पुलिस,एंबुलेंस,बिहार सरकार,भारत सरकार समेत अन्य प्रकार के लोगो लिखकर कुछ लोग जांच चौकी पर आकर अपना धौंस दिखाते नजर आते हैं.वहीं जांच चौकी पर तैनात उत्पाद कर्मी अपने कर्तव्यों के पालन करने से पीछे नहीं हटते हैं.शराब के साथ जब्त काली रंग की स्कॉर्पियो और उसपर पुलिस का लोगो इसी प्रकार के धौंस का उदाहरण है.हालांकि जांच के दौरान जब्त स्कॉर्पियो में सवार कोई भी व्यक्ति पुलिस कर्मी नहीं था.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है.बीते रात्रि को जांच के क्रम में उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो संख्या बीआर01एचई7667 से पांच बोतल विदेशी शराब को बरामद किया.जब्त शराब में इंपीरियल ब्लू के 750 एमएल वाले दो बोतल,रॉयल चैलेंज के 750 एमएल वाले दो बोतल एवं रॉयल स्टैग के 375 एमएल वाले एक बोतल शामिल है.वहीं स्कॉर्पियो में सवार कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार लोगों की पहचान पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करणपुरा निवासी ललन सिंह के पुत्र आशीष कुमार सिंह,बैरिया निवासी संजय कुमार के पुत्र आशीष रंजन,मोसाई मठ निवासी राजदेव सिंह के पुत्र धनंजय कुमार,बैरिया निवासी विनोद मिस्त्री के पुत्र मुन्ना कुमार,मोसाई मठ निवासी योगेन्द्र प्रसाद के पुत्र बब्लू कुमार,बैरिया निवासी वकिन राय के पुत्र रवि कुमार,चकबरिया निवासी सुधीर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार एवं कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटांड़ निवासी रामजतन सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है.गिरफ्तार लोगों द्वारा बताया गया कि वे पार्टी करने कोडरमा गए थे एवं लौटने के क्रम में उन्होंने शराब खरीदकर वाहन में रखकर अपने उपयोग के लिए घर जा रहे थे.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं स्कॉर्पियो के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं सभी गिरफ्तार लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद एएसआई सौरभ कुमार,उत्पाद सिपाही एवं गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!