रजौली के वरिष्ठ पत्रकार स्व. देवेंद्र प्रसाद आर्य की मनाई गई चतुर्थ पुण्यतिथि,परिवार के सभी सदस्यों ने नम आंखों से दी विनम्र श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

सन 1960 के दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले रजौली के सरकारी मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद आर्य की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई।
वरिष्ठ पत्रकार के पैतृक आवास पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार स्व देवेन्द्र प्रसाद आर्य के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई।पूजा-अर्चना के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।चतुर्थ पुण्यतिथि के मौके पर स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद आर्य की धर्मपत्नी आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा कुमारी,बड़े बेटे व हिन्दुस्तान के पत्रकार पंकज कुमार आर्य,नीरज कुमार आर्य, धीरज कुमार आर्य,अमित कुमार आर्य, प्रफुल्ल कुमार सुमन,बेटी प्रीति कुमारी, नाती प्रीतराज समेत परिवार के सभी सदस्यों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि अपनी बेबाक आवाजों के धनी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद आर्य नवादा जिला के निडर,निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे।जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पत्रकारिता को समर्पित कर दी थी और अंत समय तक उन्होंने अखबार के लिए काम किया।वह लंबे समय तक हिन्दुस्तान के भी पत्रकार रह चुके थे।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!