पुलिस के भय से शराब फेंककर भागा धंधेबाज,70 लीटर शराब जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

 

रजौली थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने को लेकर पुलिस बलों द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है.चुलाई देशी महुआ शराब के धंधे में पूंजी कम और मुनाफा बेहिसाब है.इस कारणवश लोग जंगली क्षेत्रों में नदी के किनारे धड़ल्ले से शराब बनाने में जुटे हुए हैं.हालांकि पुलिस बल भी शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.गुरुवार को शराब के परिवहन को लेकर गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी के दौरान 70 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब को जब्त किया,जबकि शराब धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस बलों के सहयोग से शराब निर्माण,परिवहन,भंडारण,बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस बलों ने हरदिया के पानी टंकी के पीछे अवस्थित बढ़ई टोला के समीप से 70 लीटर चुलाई देशी महुआ शराब जब्त किया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बलों को दूर से आता देखकर बाइक से शराब ढोने वाला युवक बाइक पर लदे शराब को गिराकर भाग खड़ा हुआ.वहीं पुलिस बलों ने शराब को जब्त कर थाना परिसर ले आई है.जब्त शराब को लेकर बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!