बीडीओ द्वारा आवास सहायकों के साथ की गई समीक्षात्मक बैठक,दिए गए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजीव झा ने सभी ग्राम पंचायतों के आवास सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की.इस दौरान आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार भी मौजूद रहे.बैठक में बीडीओ ने अबतक पंचायतवार जुड़े नामों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का नाम जोड़ने की कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.साथ ही एससी-एसटी के पात्र लाभुकों का नाम हर हाल में जोड़ने का कड़ाई से निर्देश दिया.बैठक के बाद पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे में नाम जोड़ने के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है.हालांकि पूर्व में हुई बीडीओ की समीक्षात्मक बैठक के बाद आवास योजना के लिए चल रहे सर्वे में पात्र लाभुकों का नाम जोड़ने के कार्य में तेजी आई है.बीडीओ संजीव झा ने बताया पात्रता रखने वाले लाभुक अपने पंचायत के आवास सहायक या पंचायत सचिव से सर्वे में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी हासिल कर सकते हैं.साथ ही लाभुक किसी तरह की समस्या अथवा जानकारी के लिए प्रखंड कार्यालय में भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!