पुलिस महानिरीक्षक,मगध क्षेत्र गया द्वारा एसडीपीओ कार्यालय रजौली का किया गया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

 

पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र गया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली, नवादा के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों एवं कांड से संबंधित संचिकाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में पाई गई त्रुटियों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया।

इस अवसर पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!