मेंटेनेंस को लेकर फीडर संख्या 2 में सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे शाम तक बिजली रहेगी बाधित,सहायक विद्युत अभियंता 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली प्रखंड क्षेत्र के फीडर संख्या 2 से लाभान्वित होने वाले पंचायतों में बुधवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि फीडर संख्या 2 में इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के जलने की घटना में बढोत्तरी देखी जा रही है.जिसको लेकर बुधवार को फीडर संख्या 2 में पुराने इलेक्ट्रिक ब्रेकरों को बदलकर नए ब्रेकर लगाया जाना है.इस क्रम में फीडर संख्या 2 में पड़ने वाले पंचायत अमावां पूर्वी,अमावां पश्चिमी,रजौली पूर्वी,रजौली पश्चिमी,बहादुरपुर एवं धमनी में सुबह के 11 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.साथ ही कहा कि मेंटेनेंस के कार्य के कारण जरूरत पड़ने पर नगर पंचायत समेत अन्य फीडर भी प्रभावित हो सकते हैं.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!