शराब लेकर बस से सफर करने वाले को उत्पाद बलों ने किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने टाटा से बिहार जाने वाली एक यात्री बस से एक बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखण्ड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है,जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई बब्लू कुमार कर रहे हैं.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि झारखंड के टाटा से बिहार जाने वाली नटराज बस संख्या जेएच05बीएच2675 की जांच के क्रम में एक यात्री के पास से 750 एमएल बोतल में बंद बी7 नामक विदेशी शराब बरामद किया गया.जब्त शराब के साथ नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा मोहल्ला निवासी मो. नासिर खान के पुत्र मो. औरंगजेब खान को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार युवक ने कहा कि वह टाटा के एक शराब दुकान से शराब लेकर घर अपने उपयोग के लिए ले जा रहा था.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.वहीं गिरफ्तार युवक को रविवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस मौके पर उत्पाद एएसआई बिशु हेम्ब्रम,एएसआई राकेश कुमार,उत्पाद सिपाही के अलावे गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!