मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

 

जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं की एक बैठक रजौली मुख्यालय स्थित अर्चना होटल परिसर में कारू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.आगामी 11 फ़रवरी को मुख्यमंत्री नितीश कुमार के करिगांव आगमन को लेकर पार्टी की ओर से प्रचार-प्रसार व स्वागत को लेकर आयोजित इस बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकारी स्तर पर है.किन्तु दल के साथियों का दायित्व है कि आमजन तक मुख्यमंत्री की यात्रा का प्रचार-प्रसार करें,ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम व मुख्यमंत्री के विकास यात्रा के साक्षी बनें.साथ ही मुन्ना ने बताया कि कार्यकर्तागण झंडे-बैनर के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों.इस अवसर पर जिला सचिव अनिरुद्ध प्रसाद,प्रखंड सचिव अनिल प्रसाद दांगी,सिरदला प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव,अरुण चंद्रवंशी,मंटू सिंह रजौली प्रखंड उपाध्यक्ष अजय यादव, समेत बिभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!