19 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक जब्त,हिरासत में लिए गए दो विधि निरुद्ध बालक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत स्थित पुलिस कैम्प के समीप से उत्पाद बलों ने 19 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया.साथ ही दो विधि निरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया.उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई बब्लू कुमार के नेतृत्व में उत्पाद बलों के सहयोग से सघन वाहन जांच किया जाता है.वहीं आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर शराब निर्माण,बिक्री,परिवहन,सेवन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को दोपहर गश्त के क्रम में उत्पाद एसआई बब्लू कुमार एवं एसआई संगम कुमार विद्यार्थी ने दिबौर स्थित पुलिस कैम्प के समीप एक बाइक पर लदे 19 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.साथ ही दो विधि निरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया.उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं बाइक को लेकर बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.इस दौरान उत्पाद सिपाही,सैप बल एवं गृहरक्षक जवान मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!