धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस,दर्जनों लोगों को एसडीएम एवं एसडीपीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संतोष कुमार

मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय रजौली के मैदान में एसडीएम आदित्य कुमार पियूष के द्वारा 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय झंडोत्तोलन किया गया. झंडोत्तोलन से पूर्व एसडीएम के साथ एसडीपीओ गुलशन कुमार ने परेड का निरीक्षण किया.

गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर खुशी में झूम के नजर आए.इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई.प्रभात फेरी में वंदे मातरम और जय हिंद के नारों के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्तिमय रहा.सर्वप्रथम एसडीएम के आवासीय परिसर स्थित गोपनीय शाखा में झंडोत्तोलन किया गया.इसके बाद राजकीय झंडोत्तोलन समारोह इंटर विद्यालय में सम्पन्न हुआ.वहीं इंटर विद्यालय के मैदान में छात्र-छात्राओं एवं पुलिस बलों द्वारा परेड तथा विभिन्न प्रकार की झांकियां निकल गई.छात्रों के द्वारा आत्म सुरक्षा हेतु करांटे का प्रदर्शन किया गया.एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र में हुए विकास के कार्यों को आमलोगों को बताया.साथ सरकार की उपलब्धियां एवं प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मेंअवगत कराया.एसडीएम के सम्बोधन के बाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पदाधिकारियों,समाजसेवीयों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को एसडीएम एवं एसडीपीओ के द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.सम्मानित किये गये लोगों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार,एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना व पत्रकार संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष कुमार मनीष देव, रिटायर्ड प्रधानाध्यापक शिक्षक अनील कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

वहीं परेड में शामिल छात्र-छात्राओं व राष्ट्रीय गीत गाने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया.इंटर विद्यालय में झंडोत्तोलन के बाद अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया.इसके बाद प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजीव झा,सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में मो. अब्दुल गफ्फार,नगर पंचयात कार्यालय में मुख्य पार्षद मानती देवी,थाना में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अलावे अग्निशमन कार्यालय,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,बाल विकास परियोजना कार्यालय,लघु सिंचाई विभाग,भ्रमणशील पशु चिकित्सा केंद्र,अनुमंडलीय अस्पताल, राष्ट्रीय उच्च पथ,ग्रामीण कार्य विभाग एवं वन विभाग समेत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!