प्रभु श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव पर 180 कार सेवकों को किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार

नवादा नगर भवन में बुधवार को प्रभु श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा के नेतृत्व में मनाया गया.मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में अयोध्या गए कारसेवकों को सम्मानित किया गया.

संस्था के सचिव जितेंद्र प्रताप जीतू ने बताया कि प्रभु श्रीराम का मंदिर कारसेवकों को समर्पित है.बीते 500 वर्षों के संघर्षों के बाद प्रभु श्री राम भव्य महल में विराजमान हुए है.साथ ही कहा कि कारसेवकों का सम्मान पूरे भारत में किसी भी राज्य में नहीं हुआ था.

इस कार्यक्रम में 180 कारसेवकों को केसरिया शाल,केसरिया अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया.

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंगाल के कारसेवक अभय कुमार जिनको अयोध्या में 1990 के आंदोलन में उनके पैरों में दो गोलियां लगी थी,उन्होंने मंच से कारसेवकों में जोश भरा और घटना को याद करते हुए बताया कि किस तरह 1990 में कोठारी बंधु को मुलायम सिंह यादव की सरकार ने माथे पर गोली मारी थी.वहीं मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार झारखंड के प्रांतीय सहकार्यवाय जो खुद भी एक कारसेवक हैं.उन्होंने भी अपने ओजस्वी भाषण से बताया कि राम का मतलब राष्ट्र है,हिंदुस्तान का हर बच्चा प्रभु श्री राम का बच्चा है.

संस्था के अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से सोए हुए हिंदुओं में जागरण का भाव पैदा होता है.मंच का संचालन समाजसेवी श्रवण बरनवाल ने किया.वहीं संस्था के कोऑर्डिनेटर सुबोध लाल कार्यक्रम में शामिल गया से चलकर आए कारसेवक एवं श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के जिला संयोजक संजय लाल बरनवाल उपाध्यक्ष राजनंदन वर्मा मंत्री मंटू पांडे अजीत कुमार एवं नवादा के अलावा पटना से भी कारसेवक आए थे.कार्यक्रम में मुख्य भूमिका बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अनीश कौशल यादव एवं जिला के 14 प्रखंड से 180 कारसेवकों ने हुंकार भरी.

इस मौके पर रजौली विहिप उपाध्यक्ष कुमार मनीष देव,नगर अध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी संतोष कुमार एवं बजरंगदल के प्रखण्ड संयोजक पिन्टू वर्मा के अलावे रुद्र प्रताप सिंह,सुनील वर्मा,संतोष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे.

Bihar News 27
Author: Bihar News 27

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!